बाराबंकी/रामनगर। जनपद बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र धमेडी मोहल्ला 1 के निवासी सुभाष चंद्र शर्मा के बेटे शुभम शर्मा ने भारतीय सेना में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शुभम शर्मा, पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुभम शर्मा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। लंबे समय से सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे शुभम ने अपने अथक प्रयासों से आखिरकार भारतीय सेना में स्थान प्राप्त कर लिया ।


सेना में चयन की सूचना मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। क्षेत्र के लोगों ने इसे रामनगर और बाराबंकी जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है परिजनों ने बताया कि शुभम शुरू से ही देश सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं और उनका सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना था। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
शुभम शर्मा के भारतीय सेना में चयन पर पूरे परिवार को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की बधाई ।

अवधेश कुमार रिपोर्टर

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।