मोहर्रम को लेकर परसामलिक पुलिस सतर्क, मिश्रित आबादी वाले गांवों में किया फ्लैग मार्च –
महराजगंज। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में शनिवार को थाना परसामलिक पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
थाना परसामलिक पुलिस ने पुलिस बल के साथ ग्रामसभा परसा मलिक, दोगहरा एवं असुरैना में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश को साझा न करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में विश्वास कायम करना तथा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
महराजगंज पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों की गरिमा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।