BREAKING NEWS

गन्ना फसल का निरीक्षण, किसानों को कीट एवं रोग नियंत्रण की दी जानकारी

MD NEWS बहुआयामी समाचार जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन दभेडी वाले बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

भैसाना/बुढ़ाना, 22 जून 2026

आज मिल गेट क्षेत्र के ग्राम बिटावदा, मिण्डकाली, गढ़ी सखावत, बुढ़ाना एवं मदीनपुर में खड़ी गन्ना फसल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ट्रेंच विधि से बुवाई किए गए प्लॉट, सेकेंड रेटून तथा नई गन्ना प्रजातियों के प्लॉटों का अवलोकन कर उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन किया गया।

भ्रमण के दौरान किसानों के साथ बैठक कर गन्ना फसल में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों, जैसे माइट, पोक्का बोइंग तथा टॉप बोरर की तीसरी पीढ़ी के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने तथा समय पर आवश्यक नियंत्रण उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

बैठक में गन्ना उत्पादन बढ़ाने एवं फसल को रोग एवं कीटों से सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

22 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *