पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरियों में सुरक्षा मानक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र एवं जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले विभिन्न कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरियों की सघन चेकिंग की गई ।
               चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा कोचिंग संस्थानों के कानूनी दस्तावेज व पंजीकरण के कागजों का निरीक्षण किया गया, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत परिसरों में सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की क्रियाशीलता को देखा गया, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए संस्थानों में आग बुझाने वाले यंत्र (Fire Extinguishers) और आपातकालीन निकास (Emergency Exit) आदि की व्यवस्था की जांच की गई । 
               चेकिंग के दौरान कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से पालन करें । मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी ।

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।