एम डी न्यूज़ रिपोर्टर संदीप बाजपेई फरधान

फरधान लखीमपुर। फरधान नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महाराज नगर और फरधान बाजार टीम के बीच खेला गया। जिसमें फरधान बाजार यानी मेजबान टीम ने मुकाबला जीतकर ट्राफी अपने नाम की वहीं महाराज नगर की टीम उप विजेता घोषित हुई।
कस्बा स्थित थाने के सामने आयोजित किए गए इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। लीग मैच के बाद दो दो क्वार्टर फाइनल होने के बाद सेमी फाइनल हुआ। जिसमें पहला सेमी फाइनल मुकाबला सुंदर पुरम और महाराज नगर के बीच हुआ जिसमें महाराज नगर की टीम विजई रही। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला फरधान बाजार और लौखनिया टीम के बीच हुआ जिसमें फरधान बाजार विजई रही। फाइनल मुकाबला की शुरुआत फरधान बाजार की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए की। 12 ओवर के मुकाबले में फरधान बाजार टीम 10 ओवर में 67 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसी टीम ने सेमी फाइनल मुकाबला में 134 रन बनाए थे। इस लिए फाइनल मुकाबला में बहुत छोटा स्कोर होने से उसको निराशा महसूस हुई। लेकिन महाराज नगर की टीम पूरे 12 ओवर में अर्ध शतक तक ही सीमित रह गई। इस तरह फरधान बाजार टीम विजेता और महाराज नगर टीम उप विजेता रही। संजय कुमार मन आफ द सीरीज रहे। विजेता टीम को 12000 नकद पुरस्कार और ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 7000 नकद पुरस्कार और ट्राफी दी गई। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र वर्मा, डा. डीपी सिंह, कुलवंत सिंह, अर्पित अग्निहोत्री, शरद सिंह श्रीराम आदि के द्वारा किया गया। अंपायर मो सलीम, सरफुद्दीन और कमेंट्री अर्पित अग्निहोत्री और रवि कुमार ने की।



Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।