बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना सिविल लाइन्स क्षेत्रान्तर्गत संतोष सिंह तिराहा से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) के मध्य स्थित फ्लाईओवर पर एक्सपेंशन ज्वाइंट्स के मरम्मत कार्य के चलते लागू किए गए रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि डायवर्जन मार्गों पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने प्रमुख चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, संकेतक बोर्ड एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा वाहनों को निर्धारित मार्गों से संचालित कराने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे जारी रूट डायवर्जन का पालन करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें, जिससे शहर में आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे।

निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज जिला सहायक ब्यूरो चीफ बदायूँ

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *