दबंगों के दबाव से खतरे में स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा गड्ढे पर किया कब्जा
रिपोर्टर :- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज
ब्लॉक बेहजम के ग्राम पंचायत टेड़वा में सार्वजनिक कूड़ा निस्तारण के लिए निर्धारित कूड़ा गड्ढों पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित लोगों ने कूड़ा गड्ढे की भूमि पर अवैध रूप से गिट्टी डालकर तथा गोबर के उपले लगाकर कब्जा कर लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों द्वारा कूड़ा गड्ढा हटाने और उस स्थान का अन्य कार्यों में उपयोग करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे गांव में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए गए गड्ढों पर कब्जे के कारण ग्रामीणों को कूड़ा फेंकने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो गांव की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि कूड़ा निस्तारण स्थल को सुरक्षित रखा जाए और उस पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए, ताकि ग्राम पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।