बिजनौर
स्योहारा। स्योहारा कस्बे के जैन मंदिर निकट सिटी मछली मार्केट क्षेत्र में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से समाजसेवी युवाओं द्वारा शरबत का छबील लगाकर राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। इस दौरान लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए युवाओं के प्रयास को मानवता की मिसाल बताया।

कार्यक्रम में अक्षय पुष्पक, मोहम्मद सलमान,इंजिनियर फैसल ज़ैदी,मोहम्मद सादिक ऋतिका पुष्पक,शफीकुर्रहमान,सलीम कुरैशी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और अन्य लोगों को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की।आयोजकों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडा पेय उपलब्ध कराना एक छोटा सा प्रयास है, जिससे राहगीरों को राहत मिल सके।छबील के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी सहयोग किया और सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे, सौहार्द और मानव सेवा के संदेश के साथ हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed