बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत सिहाली फतेहपुर मार्ग पर स्थित एक पुल की कई वर्षों से टूटी रेलिंग तथा इस पर काफी गहरे गड्ढे हो गए थे इस पुल से लगभग 500 मीटर दूरी पर एक सावित्री देवी राम आधार कॉन्वेंट इंटर कॉलेज स्कूल भी है।
जिससे हजारों की संख्या में प्रतिदिन बच्चे स्कूल आते जाते हैं यह मार्ग सीतापुर बहराइच गोंडा जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला एक मुख्य मार्ग है।

जिससे आने जाने वाले राहगीरों तथा स्कूली बच्चों को तथा बड़े वाहनों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।कई बार टूटी रेलिंग के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कई बड़े वाहन नहर में गिरने से बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं।


लगता है संबंधित विभाग किसी मौत का इंतजार कर रही थी लेकिन इसकी खबर जब बहुआयामी समाचार चैनल पर प्रकाशित की गई तो आनन-फानन में तीन दिनों के अंदर संबंधित विभाग के द्वारा लिया गया एक्शन और टूटी रेलिंग की कराई गई मरम्मत। और साइंसेज बोर्ड भी लगा दिया गया है।

इस टूटी रेलिंग की मरम्मत होने के बाद आसपास के ग्रामीण में खुशी का माहौल छा गया तथा उस पुल से हजारों की संख्या में निकलने वाले राहगीरों तथा बड़े वाहनों के ड्राइवरों ने संबंधित विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा की यह एक महत्वपूर्ण कार्य था। जिससे भविष्य में होने वाले बड़े हादसों को रोका जा सके। तथा संबंधित विभाग से आस पास के लोगों ने सलमान मिस्त्री,विनोद कुमार,शिवा रावत,सुरेश कुमार,आदि लोगों ने बताया की जहां पर बोरी में मिट्टी डालकर पटाई की गई है वहां पर रेडियम और बांस बल्ली जल्द से जल्द लगा दी जाए जिससे लोगों को संकेत मिल सकें और किसी बड़े हादसे का शिकार न हो।
ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित विभाग ध्यान देते हुए इस कार्य को जल्द से जल्द कराएं जिससे भविष्य में होने वाले हादसा को रोका जा सके।

फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed