डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)।क्षेत्र के बेवा चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप के ठीक सामने सुरक्षा नियमों को पूरी तरह ताक पर रखकर ‘ब्लैक पेट्रोल’ (काला तेल) बेचने का अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। हैरत की बात यह है कि पेट्रोल पंप के बिल्कुल सामने और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहे इस खतरनाक खेल पर स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग ने पूरी तरह से आंखें मूंद रखी हैं।₹200 लीटर में बिक रहा ‘खतरा’, सुरक्षा शून्यस्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल पंप के ठीक सामने इस प्रतिबंधित और मिलावटी तेल को ₹200 प्रति लीटर के मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है।

पेट्रोल जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ को खुलेआम बेचने के बावजूद मौके पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। व्यस्त चौराहे के पास बिना किसी डर के चल रही इस दुकान की वजह से कभी भी कोई बड़ा और भयानक हादसा हो सकता है।चंद पैसों के लिए मासूमों के भविष्य से खिलवाड़इस अवैध धंधे का सबसे स्याह पहलू बाल श्रम है। कानून की धज्जियां उड़ाते हुए इस बेहद संवेदनशील और खतरनाक काम में नाबालिग बच्चों को झोंक दिया गया है। चंद पैसों के मुनाफे के लिए मासूम बच्चों से यह मिलावटी तेल बिकवाया जा रहा है। यह न सिर्फ उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि उनके भविष्य को भी अंधकार में ढकेल रहा है।पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालपेट्रोल पंप जैसी संवेदनशील जगह के ठीक सामने इस तरह के अवैध धंधे का संचालन स्थानीय पुलिस और संबंधित महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी शह पर यह काला कारोबार बिना किसी खौफ के जारी है?ग्रामीणों ने की तत्काल छापेमारी और कार्रवाई की मांगइस अवैध और जानलेवा धंधे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की गुहार लगाई है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इस ठिकाने पर जल्द से जल्द छापेमारी की जाए, अवैध धंधे को बंद कराया जाए और मासूमों का शोषण करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed