हरदोई। जनपद के ग्राम चौंसार स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में 26 जून 2026, दिन शुक्रवार को शस्त्र एवं शास्त्र के परम प्रणेता भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। यह भव्य आयोजन ‘परशुराम सेना, चौंसार’ के अथक प्रयासों से संभव हो सका। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस पुनीत अवसर पर परशुराम सेना के सभी पदाधिकारीगणों के साथ-साथ ग्राम सभा एवं क्षेत्र के अनेक संभ्रांत व्यक्ति और बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।


आयोजन को सफल बनाने में परशुराम सेना के प्रमुख सदस्यों, जिनमें अनुराग तिवारी, हर्षित त्रिवेदी, सत्यम मिश्रा, सूरज शुक्ला, राघवेंद्र अग्निहोत्री, देवेश अग्निहोत्री, सौरव तिवारी, विवेक तिवारी, मृदुल तिवारी, श्याम मिश्रा एवं चंदन मिश्रा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*आईटीआई रोड स्थित यूसुफ क्लब के जीर्णोद्धार व पार्क निर्माण की उठी मांग* MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर। फतेहपुर में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आईटीआई रोड स्थित जर्जर एवं वीरान पड़े यूसुफ क्लब के जीर्णोद्धार और उसे एक सुंदर, हरित एवं आधुनिक पार्क के रूप में विकसित किए जाने की मांग की है।एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान में यह स्थल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है। यदि यहां पार्क, वृक्षारोपण, योग, मार्शल आर्ट एवं खेल गतिविधियों की सुविधाएं विकसित की जाएं तो यह बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए एक आदर्श सार्वजनिक स्थल बन सकता है।ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार सहित भारत वर्मा, रिचा राजपूत, शिव कुमार, अनुराग कुमार, हिमांशु वर्मा एवं तनुज बाजपेई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।