रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर। तकिया चांद शाह (चांदू मियां) में राइन बिरादरी के सैकड़ों लोग एकत्र हुए और चौधरियों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “चौधरियों की तानाशाही नहीं चलेगी” तथा “चौधरी मुर्दाबाद” के नारे लगाए। साथ ही चौधरियों के बहिष्कार की घोषणा भी की गई।
इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, प्रदर्शन किस कारण आयोजित किया गया और विवाद का पूरा पक्ष क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed