चित्रकूट:भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का मनाया गया जल बिहार। ग्राम पंचायत कोटरा तहसील मऊ जनपद चित्रकूट मे आज दिनांक 31/8/2022 को भगवान श्री कृष्ण के जल बिहार का महोत्सव मनाया गया। तथा इसी के साथ भगवान श्री कृष्ण की झांकी भी निकाली गयी। ग्राम सभा कोटरा खांभा से लेकर लक्ष्मण सागर तक सैकड़ो की संख्या मे भीड़ उमड़ी हुई थी।

इस कार्यक्रम को ग्रामीणों के द्वारा बडे ही धूम धाम बाजे गाजे से मनाया। इस कार्यक्रम मे आयोजक कथा व्यास श्री स्तुति जी महाराज के सानिध्य मे जिनके साथ सहयोग श्री शिव सुशील मिश्रा मोहित मिश्रा लक्ष्मीकांत मिश्रा पिंटू केसरवानी साहबलाल केशरवानी अंकित केशरवानी प्रकाश तिवारी राजा यादव सोनू प्रजापति रवि वर्मा आदि लोगो का संपूर्ण सहयोग रहा।

रिपोर्ट:शारदा भारतीय(चित्रकूट)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *