बारिश में बिजली के खंभों और तारों से सावधान ! बहुआयामी संस्था से परवेज आलम ने सभी नागरिकों से की अपील !!!
रिपोर्टर:-विनीत तिवारी
एम डी न्यूज
लखीमपुर खीरी । बरसात का मौसम आ चुका है बारिश में बिजली के खंभों और तारों से बचना बहुत जरूरी है क्योंकि गीला होने पर करंट लगने का खतरा 10 गुना बढ़ जाता है और खतरे को देखते हुए बारिश में बिजली से बचाव के लिए बहुआयामी संस्था से परवेज आलम ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने अपील की है कि अगर टूटा हुआ तार जमीन पर पड़ा हो तो उससे कम से कम 10 मीटर दूरी बनाए रखे। बारिश का पानी करंट को दूर तक फैला देता है और खंभे से सटकर मत खड़े हों सीमेंट का हो या लोहे का हो लेकिन गीले होने पर करंट पकड़ लेते हैं अगर पानी भरी सड़क पर तार दिखे तो तुरन्त रुक जाए और आप वापस हो जाए, पानी में करंट दौड़ रहा होगा तो आपको पता नहीं चलेगा, कई लोग कपड़े सुखाने के लिए तार का इस्तेमाल करते हैं यह भी बारिश में जानलेवा हो सकता है और अगर आप बाहर हो तो तुरन्त पक्की इमारत या गाड़ी में जाए, पेड़ बिजली के खंभे, या खुली जगह से दूर रहें और अगर आप बिजली की चमक देखे या फिर गड़गड़ाहट सुनाई दे, तो तुरन्त घर के अंदर आ जाए
और धातु की चीज़ से बचे जैसे साइकिल बाइक, खेती के औजार
और आप अगर घर के अंदर हों तो टीवी, फ्रिज कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान के प्लग हटा दें और अपने फ़ोन का इंटरनेट बंद कर दें बिजली गिरने हर साल भारत में 3000+मौतें होती है ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में होती है। तो आप सभी लोग इसे हल्के में मत ले और इसे गहराई से समझें

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *