• जनपद रामपुर दिनांक 03.07.2026*
  • पुलिस, अधीक्षक रामपुर ने आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ रूट एवं डायवर्जन व्यवस्था का लिया जायजा*-
    एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
    लोकेशन रामपुर
    रफीउल्लाह खान ब्यूरो चीफ

आज दिनांक 03.07.2026 पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के कांवड़ मार्गों तथा प्रस्तावित डायवर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मिलक, पटवाई चौराहा सहित कांवड़ यात्रा से संबंधित विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया । साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान लागू किए जाने वाले यातायात डायवर्जन प्लान की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *