मथुरा: छाता तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कमर में एक किसान की झोपड़ी में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने किसान की झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया।आग की इस घटना में खेत में पानी भरने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा झोपड़ी में रखी चारपाई, कपड़े, खाद तथा अन्य घरेलू एवं कृषि उपयोग का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।कमर चौकी प्रभारी नकुल तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।पीड़ित किसान ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *