गोवर्धन (मथुरा)। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोंठोली में विद्यालय निर्धारित समय पर नहीं खुलने के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल के मुख्य द्वार के बाहर इंतजार करना पड़ा। सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे बैग लेकर काफी देर तक गेट के बाहर खड़े रहे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विद्यालय समय पर संचालित न होने से बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ा। छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय खुलने की प्रतीक्षा करते रहे, जबकि अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में समय की पाबंदी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा विद्यालयों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *