MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकथाम अभियान: कृषि सामग्री के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार –
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस ने अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही कृषि सामग्री बरामद करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार (3 जुलाई 2026) को नियमित चेकिंग के दौरान सुंडी नौसडिहा घाट के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच बोरी भारतीय यूरिया खाद, एक बोरी सिंगर सुपर फॉस्फेट तथा पांच साइकिल बरामद कीं। इस दौरान पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई की गई। बरामद कृषि सामग्री और साइकिलों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क (कस्टम) कार्यालय, नौतनवा के सुपुर्द कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान श्याम, संदीप यादव, विमलेश राजभर, रामकेश राजभर और प्रेम बनिया के रूप में हुई है। सभी नेपाल के रुपनदेही जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे, कांस्टेबल हिमांशु सिंह एवं कांस्टेबल प्रयाग ओझा की टीम ने अंजाम दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *