विश्व नेशनल डॉक्टर डे: मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म – डॉ. शशांक वर्मा
अयोध्या
संवाददाता आशुतोष पाण्डेय MDNEWS
अयोध्या में विश्व नेशनल डॉक्टर डे के अवसर पर मेड्डीसिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. शशांक वर्मा ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का पेशा केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है।
डॉ. शशांक वर्मा ने कहा कि मरीज का विश्वास ही डॉक्टर की सबसे बड़ी पूंजी होता है। आधुनिक तकनीक, बेहतर उपचार और संवेदनशील व्यवहार के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है।
उन्होंने कहा कि मेड्डीसिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में यूरोलॉजी, किडनी स्टोन, प्रोस्टेट, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक सहित कई सुपरस्पेशलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि अयोध्या और आसपास के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।
विश्व नेशनल डॉक्टर डे के अवसर पर डॉ. शशांक वर्मा ने सभी डॉक्टरों का आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की भावना के साथ समाज को स्वस्थ बनाने में अपनी भूमिका निभाते रहें।
विश्व नेशनल डॉक्टर डे पर मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश देते हुए डॉ. शशांक वर्मा ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

