उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बेख़ौफ़ चोरों ने एक सूने पड़े मकान को निशाना बनाते हुए करीब 13 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया घर में घुसे बदमाश अलमारी के लॉकर का ताला तोड़ उसमें रखी करीब 3 लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी
पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे दंपति, लौटे तो बिखरा मिला सामान
जानकारी के अनुसार, कनवा गांव निवासी शिव शंकर यादव, जो परचून एवं फड़ाही खाद्य सामग्री का व्यवसाय करते हैं, हैदरगढ़-बछरावां मार्ग पर स्थित अपने मकान में पत्नी के साथ रहते हैं
गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दोनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ससुराल चले गए थे कार्यक्रम के बाद वे वहीं रुक गए शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब दंपति घर लौटे तो मुख्य दरवाजे के अंदर गैलरी और कमरे के ताले खुले मिले
घर के भीतर प्रवेश करते ही उनके होश उड़ गए। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉकर का ताला टूटा हुआ था
पीड़ित के अनुसार, लॉकर में रखी करीब 3 लाख रुपये की नकदी और लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे चोरी की सूचना तुरंत यूपी-112 पुलिस को दी गई
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल अनिल कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली
बाद में फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है
दिनदहाड़े नहीं बल्कि रात के समय हुई इस बड़ी चोरी से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
रिपोर्टर रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *