ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा
एम डी न्यूज़
संवाददाता जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख

ताल तलईया बनी इंदुपुरम कॉलोनी, घरों में कैद हुए बुजुर्ग, महिलाएं

घरों में घुसा पानी

मथुरा शहर के इंदुपूरम कॉलोनी के सी ब्लॉक वार्ड न 28 में बारिश में हालात बद से बदतर हो जाती है। जैसे ही मानसून की शुरुआत होती है, कॉलोनी के सी ब्लॉक की सड़क मानो ताल तलईया में तब्दील हो जाती हैं। शनिवार को हुई बारिश ने कॉलोनी की बदहाली को उजागर कर दिया है। सड़क पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है, कई घरों में पानी भर गया जिससे लोग घरों में कैद हो कर रह जाते हैं। यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। बार बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। एक ओर जहां नगर निगम शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं दूसरी ओर इंदुपूरम कॉलोनी के सी ब्लॉक की यह स्थिति उन दावों की पोल खोलती नजर आती है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी में तीन तरफ से सड़क निर्माण ऊंचा कर दिया गया है जिससे कॉलोनी के एक हिस्से के दर्जनों घरों में बारिश का पानी नालों में जाने के बजाय सड़क पर भर जाता है। इसके अलावा नाले में जमा सिल्ट और अतिक्रमण के कारण नाले का पानी भी सड़क पर ही जमा हो जाता है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है,परिणामस्वरूप, हल्की बारिश भी जलमग्न कर देती है। जलजमाव के कारण कॉलोनी के लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को बाजार जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इस गंदे पानी में चलने के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति काफी चिंताजनक है। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत होती है। इतना ही नहीं, सड़कों पर जमा गंदे पानी के कारण सड़क और नाले का अंतर समझ पाना भी मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार लोग गड्ढों या खुले नालों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी बड़े हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता।जलजमाव की समस्या लंबे समय तक बनी रहने के कारण कॉलोनी में दुर्गंध फैल जाती है। सड़कों पर सड़ा हुआ पानी और कचरा जमा होने से वातावरण प्रदूषित हो जाता है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है।कई परिवारों ने तो बारिश के दिनों में अपने घरों से बाहर निकलना ही बंद कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से इस समस्या की शिकायत की है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी कर्नल तेजवीर सिंह (रि) कर्नल बनी सिंह ( रि) महिपाल सिंह , छत्रपाल शर्मा, मान सिंह, श्यामविहारी अग्रवाल , दिनेश , नीरज चौधरी, चंद्रपाल यादव, पूजा , कृष्णा पाण्डेय, बलवीर, देवी सिंह, बीड़ी शर्मा आदि ने नाराजगी और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय पार्षद से लेकर नगर निगम से शिकायत करते थक चुके हैं कोई सुनने बाला नहीं है।भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष संजय पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष जयपाल सिंह चौधरी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल , रामकुमार आदि ने समस्या हल की मांग की है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed