गोण्डा- गोंडा डीएम ने बेलसर ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सचिव पर स्थानांतरण के बाद भी नई तैनाती वाले सचिव को चार्ज न सौंपने का आरोप है।

मामले की शिकायत मिलने पर डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि चार्ज न सौंपे जाने से ग्राम पंचायत के विकास कार्य ठप थे और सरकारी अभिलेख भी लंबित थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम ने निलंबन की कार्रवाई की।

निलंबन अवधि में सचिव को बीडीओ कार्यालय बेलसर से संबद्ध किया गया है। एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *