तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एम डी न्यूज़

गोसाईगंज क्षेत्र के महमूदपुर बाजार में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक गोसाईगंज क्षेत्र के महमूदपुर स्थित चौराहे पर जल भराव काफी दिन से है इस समस्या से क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं।यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्र का एकमात्र रास्ता है जो किसान पथ, इंदिरा नगर और लखनऊ-गोसाईगंज को जोड़ता है। लगभग 35 से 40 गांवों के लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसी बाजार में आते हैं और इस रास्ते का उपयोग करते हैं, जिनमें किसान और मजदूर भी शामिल हैं।ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण तत्कालीन मंत्री आर. के चौधरी द्वारा लगभग 2008 में कराया गया था। वर्तमान में सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे जलभराव की स्थिति बनी रहती है।जलभराव की एक बड़ी वजह बाजार के बीच सड़क पर व्यापारियों द्वारा अपनी व्यावसायिक जरूरतों के लिए पाइप डालना भी है। प्राथमिक विद्यालय भी इस मार्ग से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को भी आवागमन में दिक्कत होती है।ग्राम पंचायत प्रधान सर्वेश रावत और ग्राम पंचायत निवासी प्रदीप राजपूत, प्रदीप साहू, संदीप साहू, राकेश रावत, जागेश्वर लोधी, सौरभ निगम, करण राजपूत, अली हुसैन, 8 ग्राम वासियों ने कहा कि यदि इसमें कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग जन आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे
