MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि वितरण अभियान पुनः पनी में चलाया गया।जिसके अंतर्गत डॉ अनुराग द्वारा प्राथमिक विद्यालय पनी द्वितीय के 38,प्राथमिक विद्यालय पनी प्रथम के 42 कुल 80 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि प्रदान की गई।साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया।इस अवसर पर बीओ जिलेदार सिंह,विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रांगदा सिंह,मेराज बानो व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *