ब्रेकिंग न्यूज़ | बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक कचरे से बनी पहली रोड जनपद बुलंदशहर के ग्राम राजघाट में 100 मीटर लंबे प्लास्टिक वेस्ट और बिटुमिन (तारकोल) से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ इस तरह की रोड निर्माण से एक ओर ग्राम पंचायत को आय होगी दूसरी ओर प्लास्टिक कचरे का निपटान होगा

बुलंदशहर की तहसील डिबाई के ग्राम राजघाट से बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। गांव में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। यह सड़क राजवीर के घर से स्वर्ग आश्रम तक बनाई जा रही है।

शुभारंभ से पहले ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद विधायक चंद्रपाल सिंह के भाई केसरी सिंह, ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार, ग्राम सहायक आकाश सक्सेना तथा समस्त ग्रामवासियों ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

यह सड़क प्लास्टिक वेस्ट (प्लास्टिक कटिंग) और बिटुमिन (तारकोल) तकनीक से बनाई जा रही है, जिससे सड़क अधिक मजबूत, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से यह सड़क बदहाल थी। विशेषकर बरसात के दौरान लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण शुरू होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और ग्रामीणों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी गांव के विकास के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

ब्यूरो: अतुल कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *