महराजगंज पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा –
महराजगंज। आमजन की सुरक्षा और बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम बूथों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही बैंक में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई तथा एटीएम बूथों के आसपास भी सतर्कता बरती गई।
पुलिस ने बैंक प्रबंधकों, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। वहीं ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक करते हुए एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।
अभियान के दौरान बैंक के बाहर बन खड़े संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई और आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि बैंक से बड़ी धनराशि निकालने या जमा करने के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लें।
महराजगंज पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुरक्षित बैंकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के चेकिंग एवं जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed