निःशुल्क ओपीडी केन्द्र में मूर्ति पर माल्यार्पण,बच्चों ने किया मंत्रोच्चार

बाराबंकी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में शनिवार को युग पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी की 124वीं पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाई गई। स्वामी विवेकानन्द जी ने ही आश्रम के संस्थापक स्वामी रामदास जी और स्वामी रामज्ञान दास जी महाराज को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ निःशुल्क ओ.पी.डी. सेन्टर में स्थापित स्वामी विवेकानन्द जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। श्रीराम वन कुटीर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष भगवान दास जी और राष्ट्रीय जागरण मंच के मनोज श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ,हावड़ा (कोलकाता) द्वारा संचालित गदाधर अभ्युदय प्रकल्प के 01 से 8 वर्ष के बच्चों ने रामकृष्ण और स्वामी विवेकानन्द जी के मंत्रों से कार्यक्रम की शुरुआत की। यह प्रकल्प बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देता है।
इसके बाद आश्रम द्वारा संचालित भगवान श्रीराम विद्या मन्दिर उ.मा.वि. के बच्चों ने मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। आज ही वीतराग संत स्वामी रामदास जी की पुण्य तिथि होने के कारण उनकी समाधि पर आए हुए अतिथियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण लाल गुप्ता और उप प्रधानाचार्य जयराम पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर प्रेम वर्मा, संजय यादव पलिया,लक्ष्मन वर्मा,सुबोध, अरविन्द,अजय,अंशू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *