चन्दौली :डीडीयू नगर (मुगलसराय)इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय-चंदौली टीम ने शनिवार को अपने नियमित सेवा अभियान के तहत गरीब, जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के लिए 246 भोजन पैकेट तैयार कर विभिन्न स्थानों पर वितरित किए। टीम के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया।संस्था का उद्देश्य “भूखा न सोये कोई अपना” के संकल्प को साकार करना है। टीम ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोगों के सहयोग और विश्वास से यह सेवा अभियान निरंतर जारी है और आगे भी निस्वार्थ भाव से चलता रहेगा।जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान एवं महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब ने कहा कि प्रत्येक सहयोग संस्था के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस मानव सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की।

भोजन वितरण अभियान में उपस्थित सदस्य:
शोएब, फरमान, फ़ैयाज़ अंसारी, शाकिब, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख एवं फैसल।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *