फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की संयुक्त टीम ने माराबंकी में एक बड़े अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में कार्रवाई करते हुए टीम ने चायपत्ती में रंग मिलाकर उसे ब्रांडेड नार्मी से बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान लगभग 800 किलोग्राम रंगी हुई चाप पत्ती, 5 किलोग्राम रंग और 15 किलोग्राम पैकिंग सामग्री जब्त की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद राकील पुत्र मोहम्मद यूनुस से पूछताछ की। शकील ने बताया कि वह इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहा था। निरीक्षण में पाया गया कि खुली रंगीन चाय पत्ती को ‘फास्ट टी’ और ‘गार्डन फ्रेश जैसे नामों से पैक किया जा रहा था।

टीम ने जब्त की गई चाय पत्ती और उसमें मिलाए जा रहे रंग के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। इसके बाद लगभग 1.50 लाख रुपये मूल्य की रंगी हुई चाय पत्री को सीज कर दिया गया। पैकिंग में इस्तेमाल हो रही इलेक्ट्रॉनिक और सीलिंग मशीनों को भी सील कर दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से आरोपी शकील पुत्र मौहम्मद यूनुस निवासी शाहपुर, थाना बड्‌डूपुर के खिलाफ बड्‌डूपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, सलिल कुमार सिंह और डॉ. अंकिता यादव शामिल थे। एसटीएफ टीम से पुलिस उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल चेतन सिंह, श्रीकृष्ण, रोलेन्द्र उपाध्याय, रमाशंकर चौधरी और सुनील मिश्रा ने भी सहयोग किया।

इसी अभियान के तहत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पल्लवी तिवारी और अर्शी फारुकी ने अयोध्या-लखनऊ रोड स्थित महेश रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। वहां से पिसी हुई लाल मिर्च का नमूना गुणवता जांच के लिए लिया गया।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में नोटिस का पालन न करने पर लाइसेंस रद्द कर प्रतिष्ठान को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

12 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed