रामपुर, 05 जुलाई 2026
‘स्पीक एन शाइन’ इंग्लिश स्पीकिंग समर कैंप के प्रतिभागियों को आज वितरित किए जाएंगे प्रमाण पत्र
एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
मेधावी छात्र एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा आयोजित एक माह के निःशुल्क “स्पीक ‘एन’ शाइन” इंग्लिश स्पीकिंग समर कैंप के सफल समापन के उपलक्ष्य में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) प्रातः 9:30 बजे सौलत पब्लिक लाइब्रेरी, रामपुर में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर के माननीय सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. महमूद अली खान, अध्यक्ष, सौलत पब्लिक लाइब्रेरी तथा डॉ. मुहम्मद अब्दुल सलाम, सचिव, रेड क्रॉस सोसाइटी, रामपुर उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर समर कैंप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों और उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी भाषा के प्रति आत्मविश्वास विकसित करना तथा उनके व्यक्तित्व एवं संचार कौशल को प्रोत्साहित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *