
TRISHAKTI Saree की भव्य प्रदर्शनी में उमड़ी महिलाओं की भीड़
बनारसी परंपरा और आधुनिक फैशन का अनूठा संगम, डायरेक्ट मैन्युफैक्चरिंग से आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध साड़ियों ने खींचा ध्यान

वाराणसी। महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में शनिवार को TRISHAKTI Saree (त्रिशक्ति बनारसीदा) द्वारा आयोजित विशेष साड़ी प्रदर्शनी में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी में नवीनतम समर एवं फेस्टिव कलेक्शन के साथ पारंपरिक बनारसी शिल्प और आधुनिक फैशन का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। डायरेक्ट मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता की साड़ियां आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रदर्शनी में पार्टी वियर, ब्राइडल वियर, डेली वियर तथा विशेष रूप से चयनित हैंडपिक्ड बनारसी साड़ियों का विशाल संग्रह आकर्षण का केंद्र बना रहा। हर आयु वर्ग की महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार साड़ियों का चयन किया और विशेष ऑफर्स का लाभ उठाया।
आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उच्च गुणवत्ता वाली बनारसी साड़ियों का व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि आगामी त्योहारों और वैवाहिक आयोजनों के लिए उन्हें बेहतरीन संग्रह मिल सके। “हर साड़ी में शालीनता” और “परंपरा के साथ फैशन” की थीम पर आयोजित यह प्रदर्शनी महिलाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
TRISHAKTI Saree की इस विशेष प्रदर्शनी का सफल संचालन अंजू सिंह, स्वाति चौधरी एवं नीलम चतुर्वेदी द्वारा किया गया। आयोजकों ने शहरवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने तथा बनारसी परंपरा और आधुनिक फैशन के इस अनूठे संगम का अनुभव करने की अपील की।
