आत्महत्या के दुष्प्रेरण मामले में पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 वांछित गिरफ्तार –
महराजगंज, 05 जुलाई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण से जुड़े एक मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना पनियरा पर दर्ज मु.अ.सं. 411/2025 के तहत धारा 108/352 बीएनएस (आत्महत्या के दुष्प्रेरण) में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में असलम (32), शाहीना खातून (19), इद्रीश (55) और हसीना (49) शामिल हैं। सभी ग्राम रुद्रापुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *