खबर बदायूँ से
बदायूँ के थाना सिविल लाइन के क्षेत्र के अन्तर्गत

मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवेतेज रफ्तार पिकअप ने मेरी बस सवाल की टक्करजिसमेंदो लोगों के पर ही मौत हो गई

-पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार दोपहर भीषण हादसा हुआ। पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

बदायूं के बिसौली में रविवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद एफएम हाईवे (मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे) पर महोरी के समीप जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को कब्जे में लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

हादसे में बाइक सवार कुलदीप सागर (26 वर्ष) पुत्र ओमकार व संजीव सागर (25) पुत्र सियाराम सागर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक फैजगंज बेहटा के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि कुलदीप गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने जा रहा था, तभी बिसौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक खाई में जा गिरी, जबकि पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी।

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा आगे चल रहे ई-कार्ट को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। बाइक सवार ई-कार्ट को ओवरटेक कर रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप से बाइक भिड़ गई। लोगों के अनुसार बाइक की रफ्तार भी ज्यादा थी। दोनों युवक हेलमेट भी नहीं पहने थे।

जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज जिला सहा० ब्यूरो चीफ बदायूँ

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *