मसौली,बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के विकासखंड मसौली अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन योजना के तहत शुरू की गई हर घर जल योजना फ्लाप होती नजर आ रही है। कहीं पाइपलाइन फटने से साफ पानी बर्बाद होकर गलियों में बह रहा है जिससे कीचड़ और जल भराव की समस्या हो रही है शिकायत करने के बावजूद कई मामलों में मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही । गांव की गलियों की स्थिति खराब हो रही है ,वहीं ग्रामीणों का कहना गलियों में गड्ढा भी खुदवा के छोड़ दिया गया है। क्या जिम्मेदार अधिकारी को किसी बड़े हादसे का है इंतजार है? आपको बताते चले विकासखंड मसौली के ग्राम पंचायत शाहपुर में जल जीवन मिशन योजना पूरी तरह फ्लाप होती नजर आ रही है गांव की गलियों के खड़ंजे व इंटरलॉकिंग रोड को तोड़कर पाइप डाली गई पाइपलाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही! लगभग चार वर्ष बीतने को है लेकिन अभी तक घर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है गांव में बचत के अभाव में एक वर्ष बंद पड़े कार्य से ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं बीते एक सप्ताह से सोलर पैनल के जरिए सीधे पानी पहुंचाने के लिए बोर्ड से पानी तो दिया जा रहा है लेकिन आधा दर्जन से अधिक जगह जगह पर लाइन टूटी होने के कारण पानी घर में पहुंचने के बजाय गांव की गलियों में बह रहा है।


सूत्रों के अनुसार करीब करोड रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं इसके बावजूद पेयजल की आपूर्ति नियमित तौर पर शुरू नहीं हो सकती है ग्रामीणों का कहना है कि टोटियों में पानी आता ही नहीं जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज पड़ी कुछ स्थानों पर कनेक्शन ही नहीं दिए गए ग्रामीणों ने मांग की हर घर पेयजल योजना की वास्तविक स्थिति जांच करे और दोषी अधिकारी व ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए योजना को शीघ्र सुचारु कराया जाए ताकि गांव के हर घर तक पेयजल की सुविधा वास्तव में पहुंच सके ग्रामीणों का कहना है लगभग 4 वर्ष योजना का शुभारंभ हुआ था तो उम्मीद लगे कि अब हम लोगों को शहरो की भाति टोटी से पानी मिलेगा लेकिन आज तक नसीब नहीं हुआ ग्रामीणों का कहना है कई बार लिखित शिकायत की लेकिन न जांच हुई ना कोई सुधार का स्थिति जस के तश है गांव में पाइपलाइन कई जगह टूट चुकी कुछ घरों को कनेक्शन ही नहीं दिया गया।

रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed