MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
महाराजगंज।जिले के बृजमनगंज के लेहड़ा बाजार में रविवार दोपहर एक 12 वर्षीय किशोरी भटकती हुई मिली।किशोरी ने अपना नाम गीता पुत्री रामकिशुन और गांव बड़हरा बताया है।फिलहाल वह सुरक्षित है, पहचान होने पर परिजन लेखपाल गयासुद्दीन से संपर्क करें।बृजमनगंज। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे लेहड़ा बाजार के पासी टोला में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब लगभग 12 वर्षीय एक किशोरी भटकती हुई वहां पहुंची।

स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम गीता पुत्री रामकिशुन तथा अपने गांव का नाम बड़हरा बताया।सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ और किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया। फिलहाल वह लेखपाल गयासुद्दीन की देखरेख में पूरी तरह सुरक्षित है। प्रशासन लगातार उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति किशोरी की पहचान करता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो तत्काल लेखपाल गयासुद्दीन के मोबाइल नंबर 9838015330 पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि किशोरी को जल्द से जल्द उसके परिजनों से मिलाया जा सके।
