MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्टिंग: अमित विश्वकर्मा
MD NEWS – थाना सहायक, बुढ़ाना

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना में पूर्व सभासद एवं व्यापारी अमित गांधी से जुड़ी घटना के बाद क्षेत्र में हलचल का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्रवाल समाज के लोग, व्यापारी बंधु, मित्रगण तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि थाना बुढ़ाना पहुंचे।

इसके बाद व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें घटना पर चिंता व्यक्त की गई और मामले की निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई की मांग उठाई गई। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा सभी पक्षों की बात सुनकर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed