एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
मुजफ्फरनगर। अवगत करा दे,,जिला परिषद मार्केट में हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के साथ जानलेवा हमला,मारपीट, गाली-गलौज और अभद्रता, लड़की से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वायरल वीडियो की जांच की।

फुटेज के आधार पर सचिन कुमार (जनकपुरी) और आलोक कुमार (न्यू रामपुरी) की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए और दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस का साफ संदेश है कि कानून अपने हाथ में लेकर किसी की जाति या धर्म के नाम पर हमला,मारपीट, धमकी या गुंडागर्दी करने वालों को अब सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। तथा यहाँ भीड़तंत्र नहीं, सिर्फ कानून चलेगा।
