बरेली पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पिछले पांच दिनों में पुलिस ने 15 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर 38 से ज्यादा शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मो iबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड और कई चेकबुक बरामद की हैं।

आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसा देकर उनके बैंक खाते इस्तेमाल करते थे,और फर्जी लिंक भेजकर, ओटीपी हासिल करते और मोबाइल हैक करके लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालते थे। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसओजी, साइबर सेल, साइबर थाना और जिले की पुलिस ने मिलकर यह अभियान चलाया। आरोपी विशाल गंगवार, राशिद खान और वारिस ने बताया की ठगी का रुपया इनके खाते में ही आता था। इनके खातों में करीब 76 लाख रुपये तक लेन देन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।
