गोंडा:जिला पंचायत राज विभाग के एक सफाई कर्मी ने सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष पर चंदे के नाम पर कथित रूप से “गुंडा टैक्स”वसूलने, जाति सूचक गालियां देने, मारपीट करने और जानलेवा हमला कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है और परिवार के साथ जिला पंचाय त सभागार के टीन सेड़ में धरने पर बैठ गया है।शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़ित सफाईकर्मी अनुसूचित जाति का कर्मचारी है और जिलाधिका री आवास पर संबद्ध होकर ड्यूटी कर रहा था। उसका आरोप है कि सफाईकर्मी संघ के जिलाध्य क्ष राघवेंद्र तिवारी उस पर लगातार चंदा देने का दबाव बना रहे थे।आरोप है कि चंदा देने से इनका र करने पर 14 मार्च 2026 को विकास भवन के बाहर उसे रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई और नौकरी से हटवाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि पांच मई 2026 को जब वह अपने गांव से गोंडा आ रहा था, तब कथित रूप से कार से टक्कर मारकर उसकी हत्या का प्रयास कि या गया,जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।उसने बताया कि घटना के संबंध में कई बार पुलिस व उ च्च अधिकारियों को शिकायत भेजी,लेकिन राज नीतिक प्रभाव के चलते एफआईआर दर्ज नहीं की गई।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इलाज के दौरान चिकित्सा अवकाश का प्रार्थना पत्र देने के बावजूद बिना नोटिस दिए उसे निलंबि त कर दिया गया।पीड़ित ने आरोप लगाया कि उ सके साथ जातीय आधार पर उत्पीड़न किया गया है।पीड़ित ने प्रशासन से निलंबन निरस्त करने, से वा में बहाल करने,आरोपित के खिलाफ चंदा वसू ली,जातिसूचक गाली-गलौज,मारपीट और जान लेवा हमले का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
साथ ही चेतावनी दी है कि तब तक मांगे पूरी नहीं होगी जब तक धरना स्थल से नहीं उठाएंगे। वही सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी से जब उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने बताया कि हम भी सफाई कर्मचारी हैं और वह भी हमारे घर से एक किलोमीटर की दूरी पर वह भी सफाई कर्म चारी हैं हम लोग साथ में रहते थे और लेनदेन कर ते थे लेनदेन में ही इनको कुछ पैसा ना दे पाने के कारण या मुझ पर फर्जी आरोप लगा रहे हैं।
इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी गोंडा से बात करने का प्रयास किया गया तो विधानसभा में मीटिंग होने की बात करते हुए बाद में बताने की बात कही।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *