MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

महराजगंज: चार्जिंग में लगे ई-रिक्शा में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत –
कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव में हादसा, चार्ज हो रहे ई-रिक्शा के संपर्क में आने से गई जान –
महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मैनहवा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चार्जिंग में लगे ई-रिक्शा में करंट उतरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा घर पर चार्जिंग में लगा हुआ था। इसी दौरान महिला किसी काम से उसके संपर्क में आ गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में करंट उतरने के कारण महिला को जोरदार बिजली का झटका लगा। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। थानाध्यक्ष कुवर गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रथम दृष्टया मामला चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा में करंट उतरने से हुए हादसे का बताया जा रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *