आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षण की चल रही प्रकिया का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शैचालय़, सीसीटीवी निगरानी आदि अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया । ड्यूटी में लगे अधि0/कर्म0गण को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DVPST) प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक लाइन्स श्री श्वेताभ भास्कर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़
2 views
