विवाह के एक साल बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, कोल्हुई में मचा कोहराम –

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा टोला मंझरिया में बुधवार शाम एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस, क्षेत्राधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई तथा जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे ग्राम प्रधान ने सूचना दी कि सोनी देवी (20 वर्ष), पत्नी विशाल ने अपने घर के अंदर छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी है।
सूचना पर उपनिरीक्षक राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्राधिकारी फरेंदा, फॉरेंसिक टीम तथा फरेंदा तहसील के नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार कन्नौजिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई।
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतका मूल रूप से सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की निवासी थीं
लगभग एक वर्ष पूर्व उनका विवाह कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा टोला मंझरिया में हुआ था।
फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मृत्यु के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed