ब्रेकिंग न्यूज़ | MD NEWS बहुआयामी समाचार

विद्युत विभाग (UPPCL) का बड़ा ऐलान — 17 जुलाई को बुढ़ाना के दो फीडरों की बिजली रहेगी बाधित

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार दिनांक 17 जुलाई 2026 को कांवड़ यात्रा मार्ग पर आने वाले पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा, जिससे विद्युत लाइनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस आवश्यक कार्य के चलते बड़ौत रोड फीडर एवं नई बस्ती फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि यह कार्य जनहित एवं विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

MD NEWS बहुआयामी समाचार अपने सभी दर्शकों एवं उपभोक्ताओं से अपील करता है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *