
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
फतेहपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब बिंदकी तहसील के बथुवापुर निवासी पीड़ित सोनू यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि पैमाइश के नाम पर उनके सालों पुराने हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
सोनू यादव के मुताबिक, उनकी निजी भूमिधरी जमीन के ठीक बगल में करीब सवा बीघा ग्राम समाज की जमीन है, जिस पर उन्होंने सालों पहले आम, अमरूद और नीम के पेड़ लगाए थे। पीड़ित का आरोप है कि मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने स्थानीय लोगों के अनुरोध को दरकिनार कर मनमाने ढंग से पैमाइश शुरू कर दी। सोनू यादव ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सरकारी भूमि पर कोई पक्का निर्माण नहीं किया है, बल्कि केवल पर्यावरण के लिए पेड़ लगाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप कर तहसीलदार बिंदकी को सही जांच व पेड़ों की सुरक्षा हेतु आदेशित किया जाए।
