
फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं,म्याऊँ बदायू फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं में रविवार, 19 जुलाई 2026 को साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार (MOIC) ने किया।इस अवसर पर डॉ. राजकुमार ने समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा इससे शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होता है। अभियान देशभर में नागरिकों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं के समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सभी ने प्रतिदिन व्यायाम एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।”फिट इंडिया – स्वस्थ भारत, सशक्त भारत”
