Oplus_131072

दातागज बूथ सशक्तिकरण और शिक्षा जगत की सहभागिता से मजबूत होगा संगठन : विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय जनपद

बदायूं,दातागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड उसावां की नगर पंचायत उसावां स्थित धूम ऋषि इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने संगठन पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में विधायक ने कहा कि चुनाव में प्रत्येक बूथ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही किसी भी अभियान की सफलता का आधार होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों पर सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का योगदान समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों एवं शिक्षाविदों के सुझाव समाज और राष्ट्रहित में नई दिशा प्रदान करते हैं। बैठक में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था, युवाओं की सहभागिता, सामाजिक जागरूकता एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने जैसे विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।इस दौरान धूम ऋषि इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्वामी किसन दास, डी. के. गुप्ता, उसावां मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नरेश कश्यप, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सभासद नगर पंचायत उसावां महावीर राठौर, मंडल महामंत्री एवं अध्यापक संतोष गुप्ता, बूथ संख्या 405 के बूथ अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, बूथ संख्या 402 के बूथ अध्यक्ष सोनू मिश्रा, बूथ संख्या 411 के बूथ अध्यक्ष आशीष सिंह, बूथ अध्यक्ष जानकी प्रसाद, पत्रकार हेमंत महाजन, मुकेश गुप्ता समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *