जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

मड़ियाहूं, स्थानीय नगर के‌ काजीकोट वार्ड स्थित ओम साईं नाथ हॉस्पिटल में पहली बार 60 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के कूल्हे का सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। चिकित्सकों ने जटिल कूल्हा प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक कर मरीज को राहत दी। मरीज लंबे समय से कूल्हे की गंभीर समस्या से पीड़ित था । आर्थिक तंगी के कारण वह वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में इलाज नहीं करा पा रहा था। परिजनों ने मड़ियाहूं स्थित ओम साईं नाथ हॉस्पिटल के डॉ. अनिल सिंह पटेल एवं प्रबंधक सुनील पटेल से संपर्क किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि मरीज का कूल्हा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और तत्काल ऑपरेशन आवश्यक है। एवीन की सफल सर्जरी मडियाहू में पहली बार कम पैसे में किया गया, साथ ही साथ एक और 24 वर्षीय लड़के के घुटने के लीगामेंट की सर्जरी दूरबीन विधि से किया गया । दोनों सर्जरी पूर्वांचल के सुप्रसिध्द डॉक्टर शिवजी प्रजापति (एमबीबीएस,एमएस,डीएनबी,फ़आइजेर,मनम्स )द्वारा किया गया, जो एम्स दिल्ली और अपोलो हॉस्पिटल से प्रशिक्षण प्राप्त हैं ।इसके अलावा डॉक्टर प्रमोद प्रजापति, प्रद्युम्न विश्वकर्मा, संजीव प्रजापति ( फिजियोथेरेपिस्ट ) नीरज एवं समस्त अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
ऑपरेशन सफल होने पर मरीज और उसके परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब हड्डी संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही हड्डी संबंधी समस्त समस्याए जैसे की घुटना,कमर,कूल्हा का दर्द स्कैटिका ,हड्डी फ्रैक्चर जैसी बीमारियों का आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *