भारतीय किसान क्रांति यूनियन के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी के हरख ब्लॉक स्थित मोहना पावर हाउस का घेराव कर क्षेत्र की गंभीर बिजली समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।


प्रदर्शन के दौरान संगठन ने मांग की कि ग्राम बरौली मलिक में लगभग 15 वर्षों से जर्जर एवं पुराने बिजली के तार लगे हुए हैं, जो आए दिन टूटने के कारण पूरे गांव की विद्युत व्यवस्था बाधित हो जाती है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने विद्युत विभाग से मांग की कि बरौली मलिक गांव के सभी पुराने एवं जर्जर तारों को तत्काल बदला जाए तथा गांव में नियमित, निर्बाध एवं नियमानुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
इस अवसर पर एस.के. श्रीवास्तव (जिला महामंत्री, छात्र संघ, भारतीय किसान क्रांति यूनियन), ग्राम प्रधान जितेंद्र रावत, मोहम्मद फैसल, डॉ. जयशंकर, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद लल्लू, कल्लू एवं बड़ी संख्या में समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित !

अवधेश कुमार रिपोर्टर

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *