मां विंध्यवासिनी क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, संजय कसेरा बने अध्यक्ष

सत्र 2026-2029 के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ चयन

वाराणसी। मां विंध्यवासिनी क्लब, काशीपुरा की सत्र 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को सोराकुआं स्थित रविंद्र प्रताप के आवास पर आयोजित चुनाव में सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें क्लब के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में संजय कसेरा को अध्यक्ष, लालू कसेरा को महामंत्री तथा भरत कसेरा (गोलू) को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर श्याम कसेरा एवं आकाश क्षत्रिय, मंत्री पद पर राजेंद्र कसेरा और रवि शंकर कसेरा, संगठन मंत्री के रूप में आशीष कसेरा एवं मनीष कसेरा, मीडिया प्रभारी राजू कसेरा, पूजा मंत्री मंचु कसेरा एवं मनोज कसेरा (मोनू) तथा प्रचार मंत्री सोनू कसेरा का चयन किया गया।
क्लब के संरक्षक के रूप में मुन्ना लाल (शिल्ड वाले), रमेश कसेरा एवं भरत कसेरा (पप्पू) को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ सलाहकार मंडल में भरत कसेरा, मुन्ना लाल (शीतला गली), लाल बाबू कसेरा एवं विष्णु कसेरा को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोविन्द लाल, बच्चे लाल, अशोक, श्याम सुन्दर, नवीन कसेरा, राजेश कसेरा, संजय कसेरा, राज कसेरा, रविन्द्र प्रताप सिंह, सुमित कसेरा, बृजेश कसेरा, सागर कसेरा, अर्जुन कसेरा, रोहित कसेरा तथा हिमांशु कसेरा (गोलू) के नामों की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी ने क्लब के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

31 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed