नरेश ओमर पत्रकार


फतेहपुर जनपद के थाना जहानाबाद
नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चांदी की अंगूठी और नकदी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला गढ़ी निवासी हारून पुत्र कयूम ने थाना जहानाबाद में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके घर से चांदी की अंगूठियां और नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
देर रात कस्बा इंचार्ज विन्देश गिरी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक पाताली देवी रोड पर घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शहजाद पुत्र यासीन और साजिद पुत्र मनन, निवासी मोहल्ला रजयौड़ा, के रूप में बताई। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं। उन्होंने हारून के घर से दो चांदी की अंगूठियां और नकदी चोरी करने की बात भी कबूल की।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई चांदी की अंगूठी और नकदी बरामद कर ली। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *